नई दिल्ली : उत्तर भारत में भारी कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। ऐसे में जहां नए साल की शुरूआत हो चुकी है वहीं अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। वहीं रेलवे ने बताया है कि कोहरे की वजह से दिल्ली में 21 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया है कि आज वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। दिल्ली में आज हल्की धुंध, बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है।
