- Advertisement -
spot_img
spot_img
HomeHimachalसांसद भारत दर्शन यात्रा के तहत हिमाचल के 21 बच्चे यात्रा कर...

सांसद भारत दर्शन यात्रा के तहत हिमाचल के 21 बच्चे यात्रा कर लौटे वापिस 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गई  सांसद भारत दर्शन यात्रा के अंतर्गत हमीरपुर, ऊना संसदीय क्षेत्र से 21 बच्चे सांसद यात्रा कार्यक्रम में भारत दर्शन करने गए थे। 21 बच्चों का यह दल सांसद भारत यात्रा कर वापस लौटा है। आज ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर इन बच्चों का स्वागत किया गया। इन बच्चों के अनुसार इस यात्रा के दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर घूमने का मौका मिला और कुछ ऐसे प्रतिनिधियों से भी मिलने का मौका मिला जिनसे मिलने के बाद उनके जीवन में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हुआ। यह यात्रा उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगी, सांसद भारत दर्शन यात्रा के तहत उन्हें देश के बड़े लोगों से मिलना हुआ और बड़ी जगह जैसे नए संसद भवन और अन्य जगहों को देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का यह एक बहुत ही सराहनीय कदम हैं जिसके तहत उन्हें घूमने का मौका मिला और जीवन में कुछ सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इसके लिए वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करते हैं

बीजेपी नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा यह एक अच्छी पहल शुरू की गई है जिसके तहत अलग-अलग वर्गों से बच्चे इस संसद भारत दर्शन यात्रा के तहत देश की अलग-अलग संस्कृति से रूबरू हुए हैं इन बच्चों के दर्शन कर लौटने के बाद और बच्चों को भी इससे बड़ी प्रेरणा मिलती है यह यात्रा उनके जीवन में बहुत फायदेमंद साबित होगी। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनु ठाकुर, संतोष सैनी, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार पठानियां व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page