Punjab Govt AD
HomeNationalकरंट लगने से 20 वर्षीय नौजवान की हुई मौत, देखें वीडियो

करंट लगने से 20 वर्षीय नौजवान की हुई मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भागलपुरः जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित अठनिया गांव में करंट लगने से नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान को खेत की सिंचाई करते समय करंट लगा और इस घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अंग्रेज यादव के पुत्र गोपाल कुमार यादव के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि पहले बड़े भाई की भी हो चुकी है, वहीं अब छोटे की मौत को लेकर परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया। परिजनों के अनुसार, गोपाल को उनके पिता ने खेत में सिंचाई के लिए भेजा था।

वह लगभग 2 घंटे से खेत में पानी दे रहा था। सिंचाई के दौरान बिजली से चलने वाली मोटर को खोलने के प्रयास में वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गोपाल कुमार यादव नवोदय विद्यालय का छात्र था और अपनी पढ़ाई में काफी होनहार था। उसकी असामयिक मृत्यु की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि गोपाल दो भाइयों में छोटा था।

दुर्भाग्यवश, लगभग दो वर्ष पूर्व उसके बड़े भाई की भी बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अब परिवार में केवल माता-पिता ही शेष बचे हैं, जिन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। समाजसेवी अशोक कुमार यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह होते ही गांव में युवक की मौत की खबर फैल गई। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में गम का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -