नई दिल्ली: शहर में एक होटल की चौथी मंजिल से लड़की के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 20 साल की लड़की ने अचानक होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस लड़की को लेकर अस्पताल में पहुंची फिलहाल लड़की को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां उसका गंभीर हालात में इलाज भी चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीबन 1 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। उस समय विश्वास नगर के फर्श बाजार पुलिस स्टेशन में पीसीआर को कॉल करके जानकारी दी गई। इसमें एक लड़की के होटल संतोष रेजेडेंसी से कूदने की सूचना दी गई।
लड़के के साथ हुआ था झगड़ा
फोन करने वाले शख्स ने बताया कि होटल संतोषी में एक 20 साल की लड़की और 22 साल के लड़के ने होटल में चेक इन किया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद लड़की ने गुस्से में चौथी मंजिल की खिड़की से कूद कर सुसाइड कर लिया। लड़की को अस्पताल में ले जाया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी देते हुए शख्स ने बताया कि – ‘मैं अपनी दुकान पर काम करता हूं मुझे पता लगा कि लड़की कूदी है मैं अचानक से बाहर आया मैंने अपने सारे गत्ते फैंके, बाइक हटाई और लड़की की जान बचा ली। लड़की को अस्पताल में ले जाया गया है। गिरने के बाद वह बेहोश हो गई थी। मुझे ये नहीं पता कि लड़की कहां से आई थी लड़का बाहर खड़ा था। लड़की अंदर से कूदी थी लड़की को एंबुलेंस में ले जाया गया है’।
