Punjab Govt AD
HomeBreaking News20 माह की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

20 माह की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्रः मुंबई शहर में एक 35 साल के शख्स ने 20 महीने की बच्ची के साथ रेप किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुतबाकि, बच्ची की मां की गैर-मौजूदगी में आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। 

सूत्रों ने बताया, वर्ली पुलिस ने पीड़ित बच्ची के मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया, बेटी केवल 1 साल 8 महीने की है। वहीं, मामले पर बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया, 35 वर्षीय आरोपी को बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया, आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं। बच्ची की मां कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थी कि उसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। घर पर आने के बाद बच्ची बहुत रो रही थी जिसकी वजह से मां को कुछ शक हुआ। पुलिस ने बताया कि, बच्ची की मां उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। बच्ची की मां ने बिना देरी किए पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -