Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeNationalकार और कंटेनर में हुई भीषण टक्कर, 2 महिलाओं की मौत, देखें...

कार और कंटेनर में हुई भीषण टक्कर, 2 महिलाओं की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में आज सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (राष्ट्रीय राजमार्ग-9) पर दिल्ली नगर निगम टोल प्लाजा के पास कार और कंटेनर ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 2 बच्चों सहित 3 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय दीपांजली और 55 वर्षीय नीलम गर्म के रूप में हुई है।

कार चालक दीपांशु गर्ग और 5 वर्षीय विवान, 3 वर्षीय वासु गंभीर हालत में घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रविनोद नगर डिपो के सामने हुई इस भीषण टक्कर में कार ट्रक में जा घुसी। घटना में एक महिला कार के बाहर सड़क पर पड़ी थी, जबकि दूसरी सीट पर बुरी तरह फंसी हुई थी, जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया, ‘मौके पर पहुंचने पर टीम ने कार में सवार दो महिलाओं को अचेत पाया।

उनकी पहचान दीपांजलि और नीलम गर्ग के रूप में हुई है। एक महिला वाहन के बाहर पड़ी मिली, जबकि दूसरी आगे की बाईं तरफ की यात्री सीट पर फंसी हुई थी। दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस मोर्चरी भिजवा दिया गया।

लक्ष्मी नगर फायर स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर (एसओ) राजवीर सिंह बघेल ने बताया कि हमें सुबह 7:05 बजे गाजीपुर एमसीडी टोल के पास एक दुर्घटना की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे और कार से दो लोगों को बाहर निकाला। हमारे पहुंचने से पहले ही दो बच्चों और ड्राइवर समेत तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया था। घटना के दौरान कार में और कोई नहीं था। घायलों को तुरंत नजदीकी मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि परिवार छुट्टियां बिताकर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page