Punjab Govt AD
HomeNational2 ट्रेनों की आमने सामने टक्कर, लगी भीषण आग, देखें Video

2 ट्रेनों की आमने सामने टक्कर, लगी भीषण आग, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साहिबगंजः जिले से एक भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। जहां, 2 मालगड़ियों की आपस में सीधी टक्कर हो गई है। हादसा सोमवार देर रात 3 बजे का बताया जा रहा है जिसमें 2 लोको पायलट की मौत हो गई है जबकि सुरक्षा में लगे CISF के 4 जवान घायल हो गए हैं।

जानकारी देते घायल हुए असिस्टेंट लोको पायलट जितेंद्र कुमार ने बताया कि, ‘पथरा से रेलवे लाइन बदली थी। 40 KM पहले हमने बरहेट कंट्रेल रूम से बात की तो कहा गया कि मेन लाइन थ्रू रहेगी। 34KM बाद भी पूछा तो वही बात कही गई। जब ट्रेन वहां पहुंची तो मेन लाइन बंद थी, लूप लाइन चालू थी और उसमें पहले से ट्रेन खड़ी थी। रात होने की वजह से दोनों ट्रेनों की सीधी टक्कर हो गई।

ट्रेन हादसा साहिबगंज जिले के बरहेट एमजीआर लाइन पर हुआ है। झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी के लिए ट्रेन जा रही थी। हादसा जिस लाइन में हुआ है उस पर ललमटिया से फरक्का तक कोयला लेकर माल गाड़ियां चलती हैं।

घटना में जिन 2 लोको पायलट की मृत्यु हुई है, उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले थे। वहीं बीएस मॉल बंगाल के रहने वाले थे। घायलों का इलाज बरहेट सदर अस्पताल में चल रहा है। टक्कर के बाद कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई और कई बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -