पंचकूला: सरकारी पैसों की हेराफेरी करने के मामले में एन्टी करप्शन ब्यूरो ने दो ओर आरोपियों को पंचकूला से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 69 करोड़ की हेराफेरी की थी। यह पैसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में इस्तेमाल होने थे। आरोपियों के खाते में करोड़ों रुपये की राशि भेजी गई थी। दोनों की पहचान हरिंदर पाल सिंह उर्फ लक्की निवासी सेक्टर-26, नछतर सिंह निवासी गांव कुंडी सेक्टर-20 के तौर पर हुई है।
आरोपी हरिंदर के खाते में 43 करोड़ और नछतर के खाते में 6.50 करोड़ डाले गए थे। इसके बाद इन पैसों को निकलवा लिया गया था। अब तब इस मामले में जजपा के पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा सहित 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में भी पेश किया गया है।