जालंधरः महानगर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में व्यक्ति की जांघ में गोली लगी। घायल शेषनाथ को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित के भांजे ने बताया कि नाखा वाले बाग के पास यह घटना हुई है। उसके मामा पलबंर का काम करके घर लौट रहे थे।
इस दौरान वहां पर ठेके के बाहर दो पक्षों में झड़प हो रही थी। जिसके बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। घटना में वहां से मामा के लौटते समय गोली जांघ में उनके लग गई और वह घायल हो गए। मामा की उम्र 62 वर्ष है। सिविल अस्पताल में व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए और आगे जांच शुरू कर दी है।