विधायक पीड़ित परिवारों को देंगे आर्थिक सहायता;रोहित कँवर
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 24 घण्टे की मूसलाधार बारिश से 2 करोड़ 84 लाख का जनता का नुक्सान हुआ है। जिसमें अधिकतर रिहायशी मकानों के डंगे, रिहायशी मकान ,पशुशालाओं के नुक्सान का लोकनिर्माण विभाग की रिपोर्ट ने खुलासा किया है। तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील बंगाणा उप तहसील जोल ओर बीहडू की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर रिहायशी मकानों के साथ लगे सेफ्टी डंगे व पशुशालाओं को नुकसान हुआ है।
रोहित कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हुई भारी बारिश के नुक्सान की रिपोर्ट कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के साथ बैठकर चर्चा कर ली गई है। जिसमें सभी पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र या फिर उपमंडल स्तर पर किसी प्रकार के जान माल नुक्सान की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि लोकनिवि के साथ मिलकर अधिकतर सड़कों में आवाजाही शुरू करवा दी है। हर जगह पर प्रशासनिक कर्मचारियों ने भी मौके पर नुक्सान मुआयना किया है और नुक्सान की पूरी रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।