हरियाणा: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में 14 साल की बच्ची मारकंडा नदी में डूब गई है। बच्ची मारकंडा नदी में नहाने के लिए गई थी हालांकि बच्ची के साथ एक और बच्ची भी नदी में नहा रही थी जिसको बाहर निकाल लिया गया। इस मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वह गोताखोर के साथ पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरु की।
जानकारी के अनुसार, शाहाबाद के कलसाना गांव के रहने वाली संजू देवी दोपहर के समय मारकंडा नदी में नहा रही थी। गांव के और बच्चे भी नदी में नहा रहे थे। संजू के साथ एक 10 साल की छोटी लड़की नीलम भी थी। दोनों नहाते हुए नदी में आगे चले गए। कुछ देर बाद दोनों बच्चियां डूबने लग गए। इसमें से दूसरी बच्ची बाहर आ गई परंतु संजू देवी डूब गई।
नहीं निकल पाई एक बच्ची
इस मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि कई बच्चे मारकंडा में नहा रहे थे। इसी दौरान 2 बच्चियां डूबने लग गई। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे और उनको बचाने के लिए नदी में कूद गया परंतु वह खुद नदी में फंस गया। बाढ़ के कारण नदी में दलदल बना हुआ है। इसी के कारण वह संजू को बाहर नहीं निकाल पाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मारकंडा नदी में सिर्फ 1472 क्यूसेक पानी है। हो सकता है कि बच्ची नहाते हुए नदी में बने किसी गड्ढे में फंसी होगी। नदी में अक्सर गड्ढे बने होते हैं। पानी और मिट्टी के कारण यह दिखाई नहीं देते। मारकंडा नदी में भी कई जगह गड्ढे बने हुए हैं।