Punjab Govt AD
HomeHimachal2 बाइक सवारों की ट्रक से जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, दूसरा...

2 बाइक सवारों की ट्रक से जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, दूसरा गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घुमारवींः सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भगेड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है, जिसे एम्स बिलासपुर रैफर किया गया है।

जानकारी मुताबिक, दीपक और दवेंद्र सिंह बाइक पर कीरतपुर की ओर जा रहे थे। बाइक को दीपक चला रहा था। भगेड़ के पास दीपक बाइक से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बाइक आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के दौरान दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया।
मृतक की पहचान दीपक (22) पुत्र सोमनाथ निवासी गांव छडोण जिला सोलन के रूप में की गई है जबकि घायल की पहचान दवेंद्र सिंह पुत्र गुरदेव निवासी जोगिंद्रनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। उधर, एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने कहा कि दुर्घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -