Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPunjab News: खुद को शराब ठेकेदार बता कर पैसे छीनने वाले 2...

Punjab News: खुद को शराब ठेकेदार बता कर पैसे छीनने वाले 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Abhi Sharma Wines के ठेके पर हुआ था हंगामा

पठानकोट : शहर के एक इलाके मे स्थित ठेके पर हंगामा होने का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक Abhi Sharma Wines के ठेकेदारो ने एक्साइज विभाग को इस साल के भुगतान की कुछ राशी नहीं दी थी। जिस कारण विभाग ने ठेको की सेल से वसूली करने का निर्णय लिया था। इस दौरान 2 व्यक्तियो ने ठेके पर काम करने वाले करिंदो से पैसे छीने। जिसके बाद ठेके पर आरोपियों और एक्साइज विभाग के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी सुमेर सिंह ने बताया कि एक्साइज विभाग के अधिकारियो ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो व्यकितयों ने ठेको की सेल के पैसे छीने है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजन कुमार और विनोद कुमार को काबू कर लिया।

वही विनोद कुमार ने कहा कि वह Abhi Sharma Wines मे 40 प्रतिशत का हिस्सेदार है और जब उसका कर्मचारी बीती रात ठेके से पैसे लेने गया तो आबकारी विभाग ने उसे पैसे नहीं लेने दिए। एक्साइज इंस्पेक्टर हरमिंदर ने ठेके पर जाकर झगड़ा किया और उसे रोकने की कोशिश करने पर वह उसके भाई को उठा ले गया।

ईटीओ नरिंदर कौर वालिया ने आरोपी विनोद कुमार के बयान को नकारते हुए कहा कि वह किसी ठेके का न तो मालिक है और न ही पार्टनर है । 31 मार्च आने वाली है और इस सर्कल का एक्साइज शुल्क बकाया है। जो ठेकेदारों द्वारा नहीं भरा जा रहा है जिसके चलते ठेके पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे ताकि शाम को होने वाली सेल से विभागीय शुल्क भरा जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -