Punjab Govt AD
HomeHaryanaHaryana News: घर में घुसकर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें...

Haryana News: घर में घुसकर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: पुलिस के द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन एवं डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-19 की टीम द्वारा की गई है। एसीपी क्राइम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 31 अगस्त को सेक्टर-14 करमचंद शर्मा पुत्र स्वर्गीय सोमदत्त शर्मा निवासी सेक्टर-12 एक पंचकूला के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

शिकायतकर्ता ने यह बताया कि वह सुबह अपने क्लिनिक पर गए थे। जब वो क्लिनिक से घर आए तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और रसोई में दो गैस सिलेंडर चोरी हो गए थे। इस घटना को लेकर सेक्टर-14 में मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। पुलिस की टीम को 9 सितंबर को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-19 इंचार्ज प्रीतम सिंह की टीम ने कार्रवाई की।

कार्रवाई करते हुए तेजवीर कुमार उर्फ राहुल पुत्र जसविंदर निवासी गांव दरिया नजदीक रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ और रजत पुत्र नंद किशोर निवासी जीरकपुर को सेक्टर-19 स्थित गांव अभयपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-14 में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु की।

पुलिस ने पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से चोरी किए दो गैस सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक बरामद की है। इन दोनों चीजों को आरोपियों ने सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड में छिपा रखा था। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -