जालंधर (वरुण)। थाना नूरमहल की पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहाचन अजय कुमार पुत्र परशोत्म लाल, रमेश पुत्र बलकार दोनो वासी चीमा खुर्द नूरमहल के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि मनोज कुमार वासी मोहल्ला जोशियां नूरमहल ने शिकायत, दर्ज करवाई थी कि 2 जनवरी की शाम उक्त आरोपी उसकी माता से 4 ग्राम की बालियां छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने कारवाई करते हुए दोनो आरोपियों को 4 ग्राम की सोने की बालियों सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
