HomeHimachalटाहलीवाल में एक युवक के क्वार्टर में रेड करके पकड़ा 2.43 ग्राम...

टाहलीवाल में एक युवक के क्वार्टर में रेड करके पकड़ा 2.43 ग्राम हेरोइन / चिट्टा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस कप्तान सचिन हीरामठ के दिशा निर्देशों पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ऊना की बड़ी कार्रवाई*

ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जिला पुलिस कप्तान सचिन हीरामठ के दिशा निर्देशों पर चिट्टा माफियों पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में आज एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष शाखा की टीम ने निरीक्षक सुनील संख्यान के नेतृत्व में गांव नंगल कलां टाहलीवाल में एक युवक के क्वार्टर में दबिश देकर 2.43 ग्राम चिट्ठा पकड़ा है।

वहीं पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में युवक का नाम रजत पुत्र मदन लाल निवासी गांव सपोरी तह अंब जिला ऊना पाया गया है कमरे में चिट्टा पीने के लिए प्रयोग की जा रहे फॉयल पेपर, जले हुए नोट ,इत्यादि को भी जप्त किया गया है। जिला कप्तान सचिन ने बताया कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के जाल में फंसकर अपना भविष्य दांव पे लगा रही है। जिन पर सभी अभिभावकों को आगे आकर इस कुरीति को खत्म करने में सहयोग करना चाहिए

उक्त युवक आरोपी चिट्टे की उक्त खेप कहां से लाया है और ऊना मे इसका नेट बर्क किसके साथ है पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मामला दर्ज करके आगामी जांच हेतु पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम को सौंप दिया है । पुलिस अधीक्षक सचिन ने बताया कि जिला पुलिस लगातार नशे की व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को जेल के सलाखों के पीछे धकेल रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी व्यक्ति के पास अगर किसी भी प्रकार का नशा बेचने की सूचना हो तो उसे या तो स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट या जिला पुलिस कप्तान को उनके व्हाट्सएप पर निसंकोच भेजा जा सकता है । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। टीम में सुनील संख्यान, आरक्षी सौरभ, राकेश ओर अरुण शामिल रहे ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -