Punjab Govt AD
HomeNational17 वर्षीय काम्या ने बनाया रिकार्ड, बनी सबसे कम उम्र की Mountaineer

17 वर्षीय काम्या ने बनाया रिकार्ड, बनी सबसे कम उम्र की Mountaineer

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः काम्या कार्तिकेयन (17) सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों फतेह करने वालीं दुनिया की सबसे कम उम्र की माउंटेनियर (महिला केटेगरी) बन गई हैं। उन्होंने 24 दिसंबर को अपने पिता सेना कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ अंटार्कटिका महाद्वीप के चिली देश में मौजूद माउंट विंसेंट चोटी फतेह करने के साथ ये उपलब्धि हासिल की।

माउंट विंसेंट की ऊंचाई 4 हजार 892 मीटर यानी 16 हजार 50 फुट है। यह सेंटिनल रेंज के मुख्य रिज के दक्षिणी भाग में स्थित है। काम्या मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में 12वीं की स्टूडेंट हैं। वे माउंट विंसेंट से पहले अन्य 6 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां फतेह कर चुकी हैं। काम्या ने इसी साल 23 मई को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बनाया था। वह नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही बनी थीं। काम्या माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही भी हैं। 12 साल की उम्र में काम्या ने माउंट एकांकागुआ पर चढ़ाई की थी। इसे फतह करने वालीं वे दुनिया की सबसे युवा पर्वतारोही थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -