ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला के पुलिस थाना अम्ब के तहत एस टी एफ कांगड़ा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आदर्श नगर अम्ब निवासी भागमल उर्फ बब्बू की दुकान पर छापा मारा।
तलाशी के दौरान दुकान के अंदर से 17.99 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी भागमल उर्फ बब्बू, जो कि विश्वकर्मा सर्विस प्वाइंट के नाम से दुकान चलाता है, के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।