ऊना/सुशील पंडित : ऊना के साथ लगते कस्बा मलाहत नगर में तीन चार लोगों ने एक 16 साल के प्रवासी बालक को इतना पीटा कि उसे ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसके सिर, पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। शुक्रवार सुबह 3 बजे हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया है कि वह परिवार समेत मलाहत की एक झुग्गी बस्ती में रहती है।
वीरवार शाम को कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। वह उसका बेटा जब झगड़ा करने वालों को शांत करने के लिए समझाने लगे तो उन्होंने उसके बेटे व उस पर डंडों से हमला कर दिया। लड़के के सिर पर डंडों से कई वार करने से वह अपनी सुधबुध खो बैठा है। तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले ऊना क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लड़के ही हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323, 504,34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।