ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 124 चालान काटे गए जिनमें से 01 चालान का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 500/- रूपये वसूल किए गए हैं।
वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 14 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1400/- रूपये वसूल किए गए हैं।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 06 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 60,000/- रूपये प्राप्त किए गए हैं।
