Punjab Govt AD
HomeNationalBorder पर 12 नक्सली ढेर, 1500 से ज्यादा जवानों ने इलाके को...

Border पर 12 नक्सली ढेर, 1500 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेरा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जगदलपुरः राज्य की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, इसकी संख्या बढ़ भी सकती है। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के करीब 1500 जवानों ने इलाके को घेर रखा है। आज सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

3 जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के जिस सरहदी इलाके में मुठभेड़ हुई है वहां नक्सलियों की बटालियन नंबर 1, कंपनी नंबर 9, पामेड़ एरिया कमेटी के नक्सली सक्रिय हैं। यहां नक्सलियों का कोर कमेटी मेंबर हिड़मा भी है। गुरुवार दोपहर बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के 2 जवान IED की चपेट में आ गए। साथी जवानों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पुतकेल कैंप से जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि, पामेड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 3 जिलों से DRG, कोबरा 205, 206, 208, 210 बटालियन के जवानों समेत CRPF की टीम को 2 दिन पहले सर्च ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं गुरुवार तड़के माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। हालांकि देर शाम तक खबर मिली की जवानों ने करीब 10 से 12 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। अलग-अलग टीमों के साथ मुठभेड़ हुई है। शाम तक मुठभेड़ रुक गई थी। जवान नक्सलियों के कोर इलाके को घेर रखे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -