Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsगैस सिलेंडर फटने से 12 की मौत, कई घायल

गैस सिलेंडर फटने से 12 की मौत, कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पाकिस्तान: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक बाजार में गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक लासबेला के उपायुक्त मुराद खान कासी ने मीडिया को बताया कि घटना गैस रिफिलिंग प्रक्रिया के दौरान एक दुकान में हुई, जिससे एक बड़ा विस्फोट हुआ और इलाके में आस-पास की दुकानों में आग फैल गई।

अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में 25 लोग झुलस गए, जिन्हें कराची के सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। 12 घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर है।विस्फोट के कारण लगी आग ने दुकान में रखे अन्य सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे और विस्फोट हुए और देखते ही देखते आसपास की चार दुकानें और पास खड़ी लगभग 12 गाड़ियां नष्ट हो गईं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -