Loading...
Punjab Govt
HomeInternationalरिहायशी इमारत में आग लगने से 12 की मौत, देखें वीडियो

रिहायशी इमारत में आग लगने से 12 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शान्ताउः चीन में रिहायशी इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया है। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि दक्षिणी चीन की एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्थानीय फायर डिपार्टमेंट ने एक बयान में बताया कि गुआंगडोंग प्रांत के शान्ताउ में 4 मंजिला बिल्डिंग आग लगी थी। चाओनान डिस्ट्रिक्ट फायर एंड रेस्क्यू टीम ने कहा, “जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, वह खुद से बनाई गई रीइन्फोर्स्ड कंक्रीट की बिल्डिंग थी।”

टीम ने बताया कि आग से 150 वर्ग मीटर (1,600 वर्ग फुट) का इलाका प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, आग लगने के कारणों की जांच और उसके बाद के काम व्यवस्थित तरीके से किए जा रहे हैं। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि 8 लोग मारे गए हैं और 4 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सरकारी मीडिया आउटलेट शिन्हुआ ने बाद में बताया कि कुल 12 लोगों की मौत हो गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page