नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामा हुआ। दरअसल, विधानसभा में आज सीएजी रिपोर्ट पेश की जानी है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 11 AAP विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए जाने के बाद दिल्ली विधानसभा के बाहर सभी विधायक प्रदर्शन करने लगे।
आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के विधायक सदन के बाहर भगत सिंह और भीमराव आंबेडकर की फोटो लेकर नारेबाजी करने लगे। आतिशी ने दिल्ली सरकार से पूछा कि सीएम दफ्तर से भगत सिंह और आंबेडकर साहेब की फोटो क्यों हटाई गई है?