राजस्थानः 10 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। हादसे में टीचर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी अनुसार टीचर पेरेंट्स को बिना बताए बच्चों को स्विमिंग पूल पर ले गए और उन्हें तैरना सीखा रहे थे। इस बीच बच्चों को छोड़कर टीचर स्विमिंग करने लग गए और हादसा हो गया। घटना सुबह 11 बजे मंड्रेला बाइपास स्थित सारा स्विमिंग पूल पर हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतक मयंक के पिता मनोज पिछले 4 साल से बगड़ क्षेत्र के भूपेंद्र गोदारा के खेती करते हैं। मयंक का एक अप्रैल को अग्रसेन सर्किल स्थित अल्फा एकेडमी में ट्यूशन के लिए भेजा था, जहां वो सैनिक स्कूल में प्रवेश की तैयारी कर रहा था। बच्चा एकेडमी के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सुबह 11 बजे एकेडमी के टीचर बच्चों को लेकर स्विमिंग पूल पर गए थे। पूल में बच्चों के लिए अलग से स्विमिंग एरिया रिजर्व था, जिसकी गहराई करीब ढाई फीट थी। वहीं टीचर साढ़े 4 फीट गहराई वाले एरिया में बच्चों को तैरना सिखा रहे थे। इस बीच टीचर्स ने खुद स्विमिंग शुरू कर दी और बच्चों पर ध्यान देना छोड़ दिया। इसी लापरवाही के बीच मयंक डूब गया।
मयंक के पिता मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें एकेडमी के संचालक सुनील ने किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी। न तो स्विमिंग पूल ले जाने की सूचना दी गई, न ही इजाजत ली गई। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचने पर ही उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली।
