Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsआग लगने से 10 सिलेंडर ब्लास्ट, 13 घरों सहित 10 दुकाने जली

आग लगने से 10 सिलेंडर ब्लास्ट, 13 घरों सहित 10 दुकाने जली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अनंतनागः दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह तीन बजे के करीब की है। आग ने एक के बाद एक 13 घरों और 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से दस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए।

समय पर की गई कार्रवाई से करीब 200 घरों को भीषण आग की चपेट में आने से बचाया गया। आग ने फिर 13 घर और 10 दुकानें को भारी नुकसान पहुंचाया। विभागीय अधिकारी ने आगे बताया कि घटनास्थल से फायर सर्विस स्टेशन सिर्फ आधा किलोमीटर की दूरी पर है। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। पानी की पर्याप्त उपलब्धता और स्थानीय लोगों के साथ से अग्निशामकों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और कई घरों को बचा लिया गया। ऑपरेशन के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -