ऊना/सुशील पंडित: भोटा हमीरपुर से ऊना आ रही निजी बस में सवार एक महिला व पुरुष से एसआईयू पुलिस टीम ने 1.175 ग्राम चरस पकड़ी है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार एसआईयू ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुरियाला मोड पर एक निजी बस जो भोटा से ऊना के लिए आ रही थी,को जांच के लिए रोका।
बस में सवार चेत राम पुत्र लाल दास निवासी गांव बनवाड़ी डा0 थाची तह0 बालीचौकी जिला मण्डी व महिला श्रीमति तारा देवी पत्नी होड़ी राम निवासी गांव निशेणी डा0 गुराण तह0 बाली चौकी जिला मण्डी के कब्जे से जूते में छुपाकर रखी 1.175 किलोग्राम चरस बरामद हुई। वहीं इस संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।