Punjab Govt
Homeसामर्थ्य कार्यक्रम के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को ऊना...

सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को ऊना कॉलेज में लगा निशुल्क प्रशिक्षण कैंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन के महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत ऊना डिग्री कॉलेज में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को 7 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप लगाया गया है। इसमें लड़कियों आत्मरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, आत्मबल विकास और व्यावहारिक अनुभव का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

इस कैंप में भाग ले रही 60 लड़कियों को पुलिस विभाग के प्रशिक्षित ट्रेनर सब इंस्पेक्टर सुरेश पाल और कॉंस्टेबल नीरज कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। 16 सितंबर से आरंभ इस कैंप का समापन सोमवार 23 सितंबर को होगा।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रशासन ने सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा गुर सिखाने को जिलेभर में कॉलेजों में 7 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप लगाने के लिए पहल की है। इसी कड़ी में ऊना डिग्री कॉलेज में यह कैंप लगाया गया है। इन कैंप में प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञ इन कैंपों में महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों में निपुण बनाएंगे, जिससे वे न केवल सशक्त होंगी, बल्कि आत्मनिर्भर और सुरक्षित भी महसूस करेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस प्रकार के प्रयासों से महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

कैंप में भाग लेने को नजदीकी सरकारी कॉलेज में कराएं पंजीकरण
उपायुक्त ने बताया कि इन प्रशिक्षण कैंप में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ घरेलू और कामकाजी महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। इसके लिए इच्छुक लड़कियां और महिलाएं अपने नजदीकी सरकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करके अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 413 में भी संपर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -