ऊना /सुशील पंडित: साहब ससुराल वाले मारपीट करते हैं और दहेज के लिए तंग करते हैं मुझे न्याय दिलवाया जाए।ऐसी ही शिकायत एक महिला ने महिला थाने में दर्ज करवाई है।
महिला थाना ऊना में दी शिकायत में संदीप कौर गांव सनोली ने बताया कि मेरी शादी हरजिंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव रायेपुर पट्टी तo नंगल जिला रोपड़ पंजाब के साथ 2020 में हुई थी। परंतु कुछ समय वाद से ही पति हरजिंदर सिंह ससुर निर्मल सिंह सास दयाल कौर व मनप्रीत कौर इसे मानसिक और शारीरिक तौर पर तंग करने लगे व दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पुलिस ने धारा 85 भा0न0स0 के तहत महिला थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।