Punjab Govt AD
Homeयौन उत्पीड़न का विरोध कर रही 6 वर्षीय छात्रा का स्कूल प्रिंसिपल...

यौन उत्पीड़न का विरोध कर रही 6 वर्षीय छात्रा का स्कूल प्रिंसिपल ने किया मर्डर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दाहोदः गुजरात के दाहोद जिले में यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल ने छह वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सिंगवाड़ तालुका के एक गांव स्थित स्कूल परिसर के अंदर बच्ची का शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने बताया कि यौन उत्पीड़न की कोशिश का छात्रा द्वारा प्रतिरोध किए जाने पर स्कूल के प्रिंसिपल गोविंद नट ने उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह प्रिंसिपल अपनी कार से छात्रा के घर के पास से गुजर रहा था। उसने मां के अनुरोध पर स्कूल ले जाने के लिए छात्रा को अपनी कार में बैठा लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रिंसिपल स्कूल पहुंचे और लड़की के शव के साथ ही अपनी कार पार्क की। शाम 5 बजे उसने शव को बाहर निकाला और स्कूल बिल्डिंग के पीछे फेंक दिया। फिर उसने बच्ची का स्कूल बैग और चप्पलें उसके क्लास में रख दीं।’ जब बच्ची स्कूल के समय के बाद घर नहीं लौटी, तो उसके माता-पिता और रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की और उसे स्कूल भवन के पीछे परिसर में बेहोश पड़ा पाया था। वो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा, तकनीकी विश्लेषण और शाम को स्कूल छोड़ने के समय ने उसे मुख्य संदिग्ध बना दिया और पूछताछ के बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया। एसपी ने कहा, ‘लड़की का शव मिलने के एक दिन बाद, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई थी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -