गाजियाबादः थाना मसूरी की पुलिस ने मुठभेड़ में एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राशिद उर्फ मुनीर निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी और लूट करके अपना खर्च चलाता है और उसने चोरी और लूट का माल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गंग नहर पुल के पास छिपाकर रखा है।
जब पुलिस आरोपी को निशानदेही वाली जगह पर लेकर गई तो आरोपी ने वहां पहले से छिपाकर रखे अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 पिस्तौल व 1 जिंदा कारतूस वा एक खोखा बरामद किया है।
