मोहालीः इन दिनों मोहाली-चंडीगढ़ में Auto चोर गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है। जो आए दिनों वारदातों को अंजाम दे रहा है। दुकानों के बाहर क्रेट में रखा दूध लेकर फरार हो रहा है। ताजा मामला चंडीगढ़ सैक्टर-49 में सामने आई है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
जिसमें आटो सवार चोर गिरोह दुकान के बाहर रखे दूध के 10 क्रेट, दही और पनीर आटो में लोड कर फरार हो जाता है। जिस संबंधी दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।