Punjab Govt
Homeइग्नू में नवीन और री-रजिस्ट्रेशन प्रवेश 30 सितंबर तक

इग्नू में नवीन और री-रजिस्ट्रेशन प्रवेश 30 सितंबर तक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जुलाई, 2024 सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त छात्रों के लिए द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु रि-रजिस्ट्रेशन की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।

इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के सहायक समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष इग्नू के विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों में दाखिल विद्यार्थियों के लिए अगली कक्षा (सेमेस्टर और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर) में पुनः पंजीकरण की तिथि इग्नू ने 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।

इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में  विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों, स्नातकोत्तर डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा पूरी करते हैं व इस दूरवर्ती माध्यम से मिल रही गुणात्मक शिक्षा का लाभ उठाते हैं। इग्नू के जुलाई सत्र 2024 में भी ऐसे ही अनेक विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर रहे हैं।

इग्नू ने पुनः पंजीकरण की तिथि भी लेट फ़ीस के साथ 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार इग्नू की वेबसाइट पर पहले स्वयं को पंजीकृत कर अपना आईडी बनाएं और प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर इग्नू के ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड से पढ़ाई का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -