आज अश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 8 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा।
मेष राशि –आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन और परिवारजनों के साथ भी बिताएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।
वृष राशि- आज दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है। आज उन्हें धनलाभ होगा।विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। शुभचिंतकों का भी भरपूर साथ मिलेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
मिथुन राशि- आज जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से कामों को अंजाम देना आपके काम को ज्यादा सुगम बनाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है।आज परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी सुखद समय व्यतीत होगा। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।
कर्क राशि-आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती का हाथ मिला सकता है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज आपको उसका कुछ हिस्सा मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें, साथ ही अपने जनसंपर्क को भी मजबूत करने में कुछ समय बिताएंगे।
सिंह राशि-आज अपने काम खुद ही करें और निवेश संबंधी गतिविधियों में भी जल्दबाजी न करें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। कोई सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की भी किसी उपलब्धि से सुकून व खुशी महसूस होगी। आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं।
कन्या राशि-आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। आपकी दोस्ती में और अधिक नजदीकियां आएंगी। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते हैं। असमंजस की स्थिति में परिवार वालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
तुला राशि-आज सोसाइटी में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। अपने किसी भी व्यवसायिक समस्या को अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों से शेयर करना उचित रहेगा और समस्या का समाधान भी मिलेगा। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें।आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। इस अवसर पर आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।
वृश्चिक राशि-आज पूरान विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। अध्यात्म और धर्म कर्म के कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। और जीवन से जुड़ी किसी उलझन का भी समाधान मिलेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा से न चुकें। आज ज्यादातर समय घर से बाहर के काम करने में बीतेगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है।
धनु राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरुरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है। यात्रा लाभदायक होगी। कारोबारी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी। धैर्य और संयम से मुश्किल समय निकल जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने से अच्छा प्रबंधन बना रहेगा। इस राशि के प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी।
मकर राशि-आज आपका दिन राहत से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसका गुस्सा आप पर निकलें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और मधुर यादें भी ताजा होंगी। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। किसी पुराने उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है लेकिन अंत में परिणाम बेहतर ही हासिल होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, और विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। साथ ही दो नये केस मिल सकते हैं।
