ऊना। लठियानी में ब्रेक फेल होने से एचआरटीसी की बस पलट गई। हालांकि सवारियों को गंभीर चोट नहीं आई है। बस हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। मोड़ पर अचानक ब्रेक न लगने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। बस चालक विनोद का कहना है ब्रेक फेल हो गई। गाड़ी के नुकसान के अलावा यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई है। यात्रियों को चंडीगढ़ भेजने के लिए अन्य बस का प्रबंध किया जा रहा है।