पंजाब के सी.एम. भगवंत मान की बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाया...

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान की बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाया...

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान की बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाया...

चंडीगढ़ः सी.एम. भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला पर बड़ी कार्यवाही की है। सी.एम. मान ने एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके पद से हटा दिया है। जानकारी अनुसर मंत्री सिंगला पर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप लगे हैं जिसके चलते उनकी कैबिनेट पद से छुट्टी कर दी गई। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने भी अपना गुनाह कबूल किया है कि उन्होंने रिश्वत मांगी थी। 

जिक्रयोग्य है कि उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि आप पार्टी का कोई भी अधिकारी रिश्वत लेता पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा जिसके चलते आप सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर यह कार्यवाही की है।