पंजाबः इस राज्य से हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार, भारी मात्रा में बरामद किए हथियार

पंजाबः इस राज्य से हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार, भारी मात्रा में बरामद किए हथियार
पंजाबः इस राज्य से हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश से चल रहे एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। आज पुलिस ने प्रदेश के कज़लपुरा से हथियार निर्माता को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 पिस्तौल और एक रिवॉल्वर सहित 25 और हथियारों को बरामद किया हैं। इससे पहले पुलिस ने सूचना के आधार पर 55 अवैध हथियारों को बरामद किया था। आज बरामद किए गए हथियारों के बाद हथियारों की कुल बरामदगी 80 हो गई है।

बुधवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यहां बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गांव सिग्नूर के सोनू सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश में हथियारों की एक छोटी निर्माण इकाई चला रहा था और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न उत्तर भारतीय राज्यों में अवैध रूप से आपूर्ति कर रहा था। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रहने वाले भोरे लाल उर्फ ​​मनीष बड़े और कैलाश मल सिंह के रूप में पहचाने गए दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जो बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और मध्य प्रदेश से पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों में हथियारों की आपूर्ति में शामिल थे।

डीजीपी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि भोरेलाल और कैलाश मल की प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस टीमों ने हथियार निर्माता को काजलपुरा से आठ पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने कहा कि सोनू सिंह के खुलासे पर पुलिस टीमों ने मध्य प्रदेश के बड़वानी गांव के उमराती के पास नाले के किनारे उसके द्वारा बताए गए स्थान से 16 पिस्टल और एक रिवॉल्वर बरामद किया है।