'चक दे इंडिया' और लगान जैसी फिल्मों में किरदार निभा चुके मशहूर एक्टर का निधन

'चक दे इंडिया' और लगान जैसी फिल्मों में किरदार निभा चुके मशहूर एक्टर का निधन

नई दिल्ली: बालीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है । मशहुर एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 50 साल थी। उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को एंटरटेन किया था। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

जावेद खान अमरोही को साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा उन्हें 'अंदाज अपना अपना' और 'चक दे इंडिया' में भी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। जावेद खान ने टीवी सीरियल 'मिर्जा गालिब' में भी काम किया था। 

जावेद खान अमरोही का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल के अलावा कैमियो भी किया था। करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। इन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में पुलिस कॉन्सेटबल का कैरेक्टर भी प्ले कर सबको गुदगुदाया था।