पुरानी रंजिश के चलते चली गोलियां, देखें वीडियो

जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर के थाना मकसूदा के अंतर्गत आते श्री गुरु श्री गुरु रविदास नगर में गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक श्री गुरु रविदास नगर की गली-1 में देर रात गोली चली है । गोली लगने से घायल व्यक्ति के नाम सतनाम लाल के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।इस घटना में एक गोली सतनाम के बेटे नितिन के माथे को छूकर निकल गई।

मामले की जानकारी देते हुए सतनाम लाल ने बताया कि वह मकसूदा स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर काम करता है। पंप से छुट्टी करके वह अपने लड़के के साथ घर खाना खाने आया था। इसी दौरान कुछ व्यक्ति आए और घर का दरवाजा खड़काना शुरू कर दिया। लड़के ने जैसे दरवाजा खोला तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान शोर सुनते जैसे ही वह घर से बाहर आए  तो देखा अगर लड़की पर हमला कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने लड़के को हमलावरों से छुड़ाने की कोशिश की इस दौरान हमलावरों ने उस पर गोली चला दी।

इस हमले में वह जख्मी हो गए और हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हैं सतनाम ने बताया कि वह हमलावरों को जानते हैं। जो जिंदा रोड पर रहते है जिसका नाम गोरा है। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी तो कोई निजी रंजिश पर लड़के की होने की अशंका जताई। इस दौरान हमलावरों कई राउंड फायर किए। जिसके खोल मौके पर जांच कर रही पुलिस को मिल रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।